छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जांजगीर पहंुचने पर बजट पर प्रतिक्रिया देते क्या कह गये…

जांजगीर चांपा । जिले के प्रवास पर पहुचंे छत्तीसगढ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने लोकसभा की तैयारी के बारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जानकारी ली। राजस्व मंत्री के आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। वही मिडिया से चर्चा करते हुऐ छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने केन्द्र की भाजपा सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुऐ कहा कि केन्द्र की सरकार चार सालो में किसानो की चिंता नही की वो अब क्या करेगी। छत्तीसगढ़ में जो हमारी सरकार ने जो वादा किया है वो हम करके दिखाये है। छत्तीसगढ़ सरकार को देखते हुए अब केन्द्र में भाजपा सरकार को चिंता हुई है। तब जा कर किसानो को थोडा राहत दी है। यह बजट पुरी तरह चुनावी बजट है। किसानो की चिंता पहले से करना चाहिए था जो अब भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार के अंतरिम बजट पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री ने तंच कसते हुऐ आगे कहा कि प्रधानमंत्री को आये रहे सर्वे से चिंता बढा दी है जिससें भाजपा को 150 सीटे मिलते दिख रही है। जिससे कारण अब किसानो की चिंता हुई है।