कमला देवी पाटले जांजगीर चांपा में भाजपा के लिए फिर से खिलायगें कमल


जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा मे भाजपा से इस बार फिर तीसरी बार कमला देवी पाटले कमल खिलाने जा रही है। पार्टी सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कमला देवी पाटले जांजगीर चांपा लोकसभा से फिर से उम्मीदवार बनाये जा सकते है। पार्टी एवं एक एनजीओ द्वारा कराये सर्वे के अनुसार कमला देवी पाटले की स्थिति अन्य भाजपा के दावेदारो से कही अच्छी दिख रही है। लेकिन पहले लोकसभा चुनाव की वोट में प्रतिशत कुछ जरूर कम हो रहे है। प्रदेश के पार्टी संगठन से कमला देवी पाटले को जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव के लिए हरी झंण्डी मिल गई हैं। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र 8 विभानसभा होेने के कारण सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है । वही जांजगीर चांपा लोकसभा पूरे प्रदेश एक मात्र रिजर्व सीट भी है। इस लोकसभा में अनूसूचित जाति वर्ग वोटरो की बहूलता होने के साथ – साथ यहां महिला वोटरो की संख्या भी अधिक है। जांजगीर चांपा से तीसरी बार टिकट की दावेदारी मे सांसद कमला देवी पाटले का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। वही पूरे लोकसभा क्षेत्र में संासद कमला देवी पाटले अच्छा खासा जनाधार देखा जा रहा है। संरपच से सांसद तक मुकाम हासिल कर अपने क्षेत्र मे अनेक विकास कार्य जो प्रमुख रूप से उनके 10 वर्षो के कार्यकाल मे देखा जा रहा है जिसमें केन्द्रीय विद्यालय,कृषि विद्यालय, प्रधानडाकघर, पासपोर्ट कार्यालय, मुख्य है।