कोरबा। ग्राम पटाढी, जिला कोरबा (छ.ग.) में जन एवं विश्व कल्याणार्थ तथा गौ-रक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा के साथ ‘भविष्य मालिका’ पुराण का भव्य आयोजन 1 से 7 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोजन से पूर्व कलश यात्रा 31 मई (रविवार) को शाम 4 बजे से निकाली जाएगी।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन परम पूज्य पंडित डॉ. श्री काशीनाथ मिश्र जी के मुखारविंद से प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कथा स्थल ग्राम पटाढी, जिला कोरबा आयोजन का निवेदन/आयोजन सतगढ तंवर छत्री समाज द्वारा किया जा रहा है। समाज ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं एवं बहनों से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
