होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में व्याख्यान का हुआ आयोजन.. सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने बताया महिलाओं के अधिकार..

अम्बिकापुर। आज भूगोल विभाग होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज द्वारा पी.जी.की छात्राओं के लिए महिलाओं के अधिकारों से संबंधित लेक्चर सीरीज में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रीति त्रिपाठी ने महिलाओं से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण उपबंधों व कानून के संदर्भ में जानकारी प्रदान किया।

Random Image

छात्राओं के अलावा सोशल साइंस डीन डॉ तृप्ति पांडेय व चंदा यादव की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सीमा मिश्रा विभागाध्यक्ष भूगोल ने वक्ता महोदया को धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ सिस्टर शान्ता जोसेफ के संरक्षण व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

https://youtu.be/_kfI1wzjBX8