Big Exclusive : इशिका शर्मा हत्याकांड मामला… परिवार के करीबी ही निकला मुख्य आरोपी.. हत्या में दो लोग थे शामिल… शराब के नशे में गला दबाकर किया था हत्या.. 

जांजगीर चांपा। जांजगीर के पत्रकार गोपाल शर्मा के बेटी इशिका शर्मा हत्याकांड मामले में परिवार के करीबी दोस्त ही मुख्य आरोपी निकला। सहयोगी के रूप में काम कर रहे शख्स ने शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ मिलकर इशिका शर्मा का गले दबाकर हत्या किया था। आरोपियों ने घटना से पहले नशीले चीज का उपयोग कर घटना को अंजाम दिया है। वही घर में युवती के भाई को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या के गुत्थी सुलझाने के लिए 3 टीम बनाई थी जिसको लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से घटना की जांच कर रही थी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर जांजगीर लाकर पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ है कि परिवार के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। आरोपी का नाम रोहन पांडे एवं दूसरा उसका दोस्त है राजेंद्र सूर्या जो घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नशे में दोनों आरोपी इसिका शर्मा की गले में दबाकर दूसरा शख्स पैर को दबाकर हत्या करना बताया जा रहा है।
IMG 20230215 WA0270
एक हफ्ता पहले से था हत्या करने का प्लानिंग…
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी रोहन जिसका सबंध मृतिका के साथ दोस्ती यारी का था। दोनो हमेशा साथ रहते थे। पुलिस को आरोपी ने बताया कि मृतिका के साथ अन्य लड़को के साथ मिलना ,बातचीत करना पसंद नही था। जिसको लेकर दोनों कई बार विवाद होते रहते थे। आरोपी ने एक हप्ते पहले हत्या का प्लानिंग किया था। लेकिन मौका नही मिलने कारण वह घटना को अंजाम नही दे पाया। घटना दिनांक को युवती के माता पिता घर मे नही थे जिसका फायदा उठा कर पहले दोनों नशे का सेवन किया फिर युवती के भाई को कमरे में बंद कर दिया। फिर दोनों मिलकर घटना को अन्जाम दे कर युवती से मोबाइल, सोने चांदी के जेवर,स्कूटी लेकर फरार हो गया।
2023 02 14 10 34 38 716
इशिका शर्मा के साथ अन्य लड़कों से दोस्ती पसंद नहीं था आरोपी को..
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी को इशिका शर्मा के साथ अन्य लड़कों से बातचीत करना दोस्ती यारी पसंद नहीं था जिसको लेकर वह हमेशा युवती को मना करता था। जिसके चलते कई बार विवाद भी हुआ जानकारी के अनुसार आरोपी इसी वजह से मृतका को मार डाला।
पुलिस ने किया ज्वेलर्स एवं स्कूटी, मोबाइल को जप्त..
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को मस्तूरी एवं दूसरे को पंडरिया से गिरफ्तार कर जांजगीर लाई है। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। वहीं युवती के स्कूटी सोने चांदी के जेवर एवं मोबाइल को भी जप्त कर लिया है जिसका खुलासा आज पुलिस करने जा रही है।
दोनों आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर पुलिस ने की पूछताछ..
पुलिस ने दोनों आरोपी को घटनास्थल मृतिका के घर ले जाकर घटना को किस तरह अंजाम दिया है सारे पहलू में सबूत इकट्ठा किया है वही दोनों आरोपी ने बताया कि किस तरह घटना को अंजाम दिया है