Breaking: BSP में भीषण हादसा..6 कर्मचारी झुलसे..गम्भीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती!..

दुर्ग..जिले के भिलाई स्टील प्लांट में आज एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है.. इस हादसे में 6 कर्मचारी घायल हो गए है..जिन्हें आनन -फानन में सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया है..वही इस घटना की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिस सेक्टर 9 अस्पताल में मौजूद है..

दरअसल आज दोपहर एसएमएस 1 के ब्लास्ट फर्नेस 4 यह हादसा हुआ है..हादसे की वजह शुरुआती जांच के दौरान भट्टी से गर्म पिघला लोहा कंट्रोल रूम में गिर गया..इस दौरान कंट्रोल रूम मे काम कर रहे 6 कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गए..जिसके बाद कंट्रोल रूम के आसपास काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने घायलो को सेक्टर 9 अस्पताल में एडमिट कराया.. जहाँ सभी घायल कर्मचारियों का ईलाज जारी है..