अम्बिकापुर
- स्थानिय विधायक ने कई वार्डो की किया भ्रमण
- लोगो की समस्याओ की जानकारी ली,
- कुछ का निराकरण आचार संहिता हटने के बाद करने का दिया आश्वासन
- विधायक के जनसंपर्क को लोकसभा चुनाव से जोड कर देखा जा रहा है..
नेता प्रतिपक्ष एंव स्थानिय विधायक टीएस सिंहदेव ने आज गुरुवार को शहर के कई वार्डो का दौरा किया और स्थानिय लोगो से उनकी समस्याओ के बारे मे जानकारी ली। जिसके तहत श्री सिंहदेव ने नमनाकला राजमोहिनी वार्ड, डीसीरोड, पुलिस लाईन सहित सरगवां क्षेत्र मे लोगो से मुलाकात की। हांलाकि नेता प्रतिपक्ष का ये जनसंपर्क लोकसभा चुनाव के लिहाज से जोड कर देखा जा रहा है।
जिला कांग्रेस से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने स्थानिय विधायक होने के नाते अपने नियमित कार्यक्रम के तहत अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के राजमोहिनी वार्ड नमनाकला तथा डीसीरोड, गौरीवार्ड व पुलिस लाईन में जन संपर्क कर चैपाल लगाई। इस दौरान वार्डवासियों ने समस्याओं की अंबार अपने विधायक के समक्ष रखी। सर्वप्रथम वार्डवासियों ने राशनकार्ड, बिजली, पानी तथा 10 वर्ष से अधिक समय से नजूल भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा दिलाने की मांग की। लोगों ने निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों के भी राषनकार्ड से नाम काट दी गई है, जिससे राशन की दिक्कत हो रही है। वहीं लोगों ने नमनाकलावासियों ने आंगनबाड़ी भवन की मांग करते हुए वर्तमान में आंगबाड़ी समय से संचालित नहीं होने की भी शिकायत विधायक से की।।
विधायक के जनसंपर्क के दौरान ज्यादातर लोगो ने बुनियादी समस्याओ के साथ ही बिजली विभाग के मनमाने बिल की शिकायत की। इस सभी विधायको को सुनने के बाद नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव ने आमजनों को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर कार्यवाही होगी, किन्तु कुछ मांगे ऐसी भी है जिसका क्रियान्वयन आचार संहिता के बाद ही हो सकेगा। अतः उन्होंने आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजनों को मिलने वाली मूलभुत सुविधा बिजली, पानी और राषन कार्ड हेतु नगर निगम के कर्मचारियों को निर्देषित कर उचित कार्यवाही करायेंगे ताकि आमजनों को समस्या का सामना न करना पड़े।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नगर निगम शफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, ब्लाँक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अधिवक्ता, संतोष सिंह, प्रेमनारायण तिवारी, अनुप मेहता, प्रमोद चैधरी, इन्द्रजीत सिंह धंजल, निरंजन राय, श्यामजीत गुप्ता, संतोष गोयल, मिथलेष तिवारी, राजू अग्रवाल, आलोक सिंह, अजय सिंह, मधु दीक्षित, सीमा चैहान, सीता गुप्ता, फ्रांसिस्का बेक, सीता गुप्ता, अर्पणा, सुनिता सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित थे।
