“एक नोट एक वोट” अभियान मे मंत्री से लेकर संत्री तक उतरे सडको पर..

EK NOTE EK VOTE
EK NOTE EK VOTE

अम्बिकापुर

Random Image
  • पूर्व मंत्री राम विचार नेताम,पूर्व संसदीय सचिव रहे मौजूद
  • मोदी को प्रधानमंत्री बनाने भाजपाईयो की कवायद ने पकडा जोर
  • गुदरी बाजार मे एक नोट एक वोट के लिए एकत्र हुुए भाजपाई

 

दिनांक 18 फरवरी 2014 को स्थानीय गुदरी बाजार में मोदी फार पी.एम. कार्यक्रम के तहत एक नोट एक वोट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैंकरा, पूर्व हस्तषिल्प बोर्ड के

EK NOTE EK VOTE
EK NOTE EK VOTE

अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, युवा मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष अनुराग सिंह देव, मजदुर मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष अखिलेष सोनी, किसान मोर्चा के प्रदेष उपाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अमिबकेश केशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, उपसिथत रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आपका एक नोट भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, आपके इसी पैसे से भाजपा चुनाव लडे़गी और आपसे जिस प्रकार आप एक नोट हमें दे रहें है, अपना अमुल्य वोट भी लोक सभा चुनाव में देना होगा।
जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने कहा कि देष देष को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और उसके लिए सरगुजा से भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजना है।

किसान मोर्चा प्रदेष उपाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने एक नोट एक वोट के विषय

EK NOTE EK VOTE
EK NOTE EK VOTE

में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक वोट और एक नोट देना है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री तजिन्दर सिंह बग्गा ने किया। तत्पष्चात एक नोट को इकटठा करने के लिए गुदरी बाजार में सभी सब्जी वालों और दुकानों से नोट इकटठा किया गया ।
कार्यक्रम में महामंत्री शैलेष कुमार सिंह, आकाष गुप्ता नवनीकांत दत्ता, निष्चल सिंह, विकास वर्मा, निलेष सिंह, छोटु थामस, उपसिथत थे।