अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के विरुद्ध शादी से मुकरने का आरोप लगा पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर की 19 वर्षीय पीड़ित का सोशल मीडिया के माध्यम से सन 2019 में हर्ष गोयल आ संजय गोयल नामक युवक से परिचय हुआ था। इस दौरान दोनों आपस मे बातचीत करते हुए एक दूसरे के काफी करीब आ गये थे। इसी बीच युवक ने मिलने के बहाने पीड़िता को अपने पास बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद दोनों जब भी आपस मे मिलते थे इनके बीच शारीरिक संबंध स्थापित होता था जो लगातार पांच वर्षों तक जारी रहा।
इस दौरान पीड़िता कई बार युवक को शादी के लिए बोली पर युवक कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। इस बीच घरवालों ने पीड़िता की शादी कही और कर दी थी लेकिन शादी के बाद भी युवक ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा और फोन एवं मैसेज करके उसे परेशान किया करता था। जिसके बाद से पीड़िता के वैवाहिक जीवन मे दरार पैदा हो गया और पति ने शादी के कुछ दिनों बाद पीड़िता को छोड़ दिया।
शादी के तत्काल बाद वैवाहिक जीवन मे दरार आने एवं पति द्वारा छोड़े जाने से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उसने अपने पूर्व प्रेमी हर्ष गोयल पर वैवाहिक जीवन तबाह करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर युवक के विरुद्ध धारा 64(2)(M), 351(2), 4, 5l, 6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, उपनिरीक्षक रघुनाथ राम भगत एवं पुलिस के जवान शामिल थे।
