पन्ना। सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए दूध के टैंकर की तरह पिकअप वाहन में गुप्त केबिन बनाकर की जा रही अवैध शराब की तस्करी का पन्ना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तस्करों का यह ‘पुष्पा स्टाइल’ पन्ना पुलिस की मुस्तैदी के आगे पूरी तरह फेल हो गया। मामला पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम कैथी के पास फिल्मी अंदाज में घेराबंदी की।
पुलिस ने जब एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, तो पहली नजर में वह खाली नजर आया। हालांकि, संदेह होने पर जब पुलिस ने बारीकी से जांच की, तो गाड़ी के भीतर बेहद चालाकी से बनाया गया एक गुप्त केबिन (तहखाना) मिला। पुलिस ने जब उस केबिन को खोला, तो उसमें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई अवैध देसी शराब की 91 पेटियां बरामद हुईं।इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 819 लीटर अवैध देसी शराब (कीमत करीब 4 लाख रुपये) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 10 लाख रुपये मूल्य की पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े कुल मशरूके की कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से पुलिस ने छतरपुर जिले के रहने वाले आरोपी ड्राइवर प्रमोद राय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 819 लीटर अवैध देसी शराब (कीमत करीब 4 लाख रुपये) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 10 लाख रुपये मूल्य की पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े कुल मशरूके की कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से पुलिस ने छतरपुर जिले के रहने वाले आरोपी ड्राइवर प्रमोद राय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार और उनकी टीम की इस बड़ी कामयाबी की क्षेत्र में हर तरफ सराहना हो रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार और उनकी टीम की इस बड़ी कामयाबी की क्षेत्र में हर तरफ सराहना हो रही है।
