रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10 और 12 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया गया है.
गौरतलब है कि हाई स्कूल मुख्य परीक्षा जो 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. उसमें प्रदेश भर में कुल छात्र संख्या 3 लाख 20 हजार 5 सौ 35 परीक्षार्थी ने हिस्सा लिया था. जिसमें 1 लाख 42 हजार 8 सौ 81 छात्र और उनसे ज्यादा 1 लाख 77 हजार 6 सौ 54 छात्राओं ने हिस्सा लिया था. हाई स्कूल की इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 2 हजार 5 सौ 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
इसी तरह हायर सेकण्डरी परीक्षा 12 वी कक्षा की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक आयोजित थी. इसमें कुल छात्र 2 लाख 45 हजार 7सौ 85 परीक्षार्थी ने भाग लिया था. इसमें 1 लाख 2 हजार 9 सौ 75 बालक और 1 लाख 42 हजार 8 सौ 10 छात्राओं ने हिस्सा लिया था. हाई स्कूल की तरह हायर सेकेंडरी में भी छात्राओं ने बालकों की अपेक्षा ज्यादा संख्या में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया था. इधर अगर परीक्षा केंद्र की बात करें तो 12वी बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रदेश भर में 2 हजार 3 सौ 95 केंद्र बनाए गए थे.
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते है.
