जांजगीर-चांपा | बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल का 62वां जन्मदिन कल 19 अप्रैल को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्मदिन की शुरुआत सुबह कार्यकर्ताओं के साथ पूजापाठ से करेंगे। इसके बाद दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन को लेकर संगठन में उत्सव जैसा माहौल है और इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि नारायण चंदेल का नेतृत्व और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उनके लिए प्रेरणा है, इसी उत्साह के साथ जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
