रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार कुल 15 IPS अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय, रेंज, जिला और विशेष इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कई वरिष्ठ अधिकारियों को रेंज स्तर पर पदस्थ किया गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को रायपुर नगर एवं विशेष शाखाओं में नई भूमिका दी गई है.
आदेश –

1. संजीव शुक्ला (IPS) को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से पुलिस आयुक्त, रायपुर नगर नियुक्त किया गया है.
2. रामगोपाल (IPS) को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बनाया गया है.
3. अभिषेक शांडिल्य (IPS) को राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी दी गई है.
4. बालाजी राय सोमावार (IPS) को पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज पदस्थ किया गया है.
5. अमित तुकाराम कांबले (IPS) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रायपुर नगर बनाया गया है।
6. लाल उमेद सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
7. शशि मोहन सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
8. दिव्यांग पटेल को पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
9. उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगर
10. संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगर पदस्थ किया गया है।
11. मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगर
12. विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगर,
13. राजनाला स्मृतिक को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगर
14. श्वेता श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
15. इशु अग्रवाल को पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगर नियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें –
बीड़ी-सिगरेट से लेकर गुटखा-खैनी तक सब कुछ प्रतिबंधित, सरकार ने लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में BJP नेता के घर छापा, 400 से अधिक बोरी धान जब्त, अफसरों को मिली ये धमकी?
