DA Hike: छत्तीसगढ़ में साय सरकार का दीवाली गिफ्ट, इतना बढ़ाया कर्मचारियों का DA, जानें- कितना होगा असर, Sallery Increase

Sallery Hike, DA Hike, Sallery Increase, Chhattisgarh Employees: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए (DA) में 4% बढ़ोतरी कर दी है। उनका डीए अब 46% से 50% हो गया है। इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि आज गौरव का विषय है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली आ रही है। इसलिए हम हम केंद्र के समान कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा रहे हैं। कर्मचारी फेडरेशन ने राज्य सरकार के इस आदेश का स्वागत किया है। फेडरेशन ने अपील की है कि इस आदेश को 1 जनवरी से स्वीकृत किया जाए।

इस आदेश के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ‘प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है। हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं। हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।’ दूसरी ओर, कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के समान डीए देने का फैसले का संगठन स्वागत करता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इसे 1 जनवरी से स्वीकृत किया जाए। मैं कर्मचारियों को बधाई देता हूं।