CRPF की 62वीं वाहिनी ने ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव से सुदूर गाँवों में जगाई देशभक्ति की अलख!

बलरामपुर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ने ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव को अद्वितीय अंदाज में मनाया। 13 अगस्त 2024 को इस महोत्सव के तहत एन्टस अम्बिकापुर, सबाग, चुनचुना और बिजापुर के सुदूर गाँवों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांव के लोग, स्कूली बच्चे, और नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Random Image

62वीं वाहिनी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र को “भारत माता की जय” के नारों से गूंजा दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल ग्रामीणों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया, बल्कि उनके घरों पर गर्व से लहराते तिरंगे ने भी राष्ट्र प्रेम की भावना को सशक्त किया।

राष्ट्र की सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाली 62वीं वाहिनी ने इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता और प्रेम का संदेश फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम की अगुवाई 62वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद कुमार सिंह ने की। उनके साथ, इम्मानुएल बास्की (द्वितीय कमान अधिकारी), गुलाब प्रसाद यादव (उप कमांडेंट), डॉ. सुभाष कुमार सुमन (एसएमओ) और डी.एन. श्रीवास्तव (सहायक कमांडेंट) समेत वाहिनी के सभी अधिकारी और जवानों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस महोत्सव ने क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और हर घर पर तिरंगे की लहराते हुए आजादी के जश्न को और भी खास बना दिया।