Chhattisgarh News: भाजपा प्रत्याशी पर झूठा आरोप लगाने के विरोध में भाजयुमो ने किया, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

सीतापुर(फटाफट न्यूज़)। अनिल उपाध्याय

Random Image

BJYM burnt effigy of CM In Sitapur: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के चरित्र के ऊपर बेबुनियाद एवं झूठा आरोप लगाए जाने के विरोध में भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री एवं काँग्रेस पर आरोप लगाते हुए भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता इलू ने कहा कि काँग्रेस ने आदिवासी अस्मिता का मजाक बनाकर रख दिया है। उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर झूठे आरोप लगाकर काँग्रेस सोच रही हैं कि वो चुनाव जीत जायेगी। पर इस बार जनता मन बना चुकी है, वो इस बार काँग्रेस को सबक सिखायेगी।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अजजा मोर्चा प्रभात खलखो, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद अग्रवाल, पार्षद भोलाराम मिंज, रामदयाल चौहान, समीर बेहरा, नरेंद्र किंडो, मंजीत गुप्ता, दीपक दास, राहुल गुप्ता, शुभम गुप्ता, दीपक चौहान, मोती खलखो समेत काफी संख्या में भाजपा,भाजयुमो कार्यकर्ता एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।