सानिया मिर्जा ने ओलिंपिक किट में किया डांस, इस्ट्राग्राम में शेयर किया वीडियो

भारत की लोकप्रिय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का एक वीडियों इंटरनेट पर धुम मचा रहा है। सानिया ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ओलिंपिक किट में डांस का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को करीब 6 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। सानिया के इस वीडियों को 80 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले। बता दें कि सानिया अब तक अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। अब वह टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई दिखेंगी।

सानिया वीडियो में अमेरिकन रैपर डोजा कैट के किस मी मोर गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- A शब्द का मेरे जीवन में काफी महत्व है। वीडियो के जरिए सानिया ने A का मतलब भी समझाया। उन्होंने लिखा A का मतलब होता है- एग्रेशन (आक्रमक), एंबिशन (महत्वाकांक्षी), अचीव (जीत) और अफेक्शन (स्नेह)

https://www.instagram.com/reel/CRTKU3lID7f/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सानिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे टेनिस में करियर बनाना चाहते हैं, उनको यही कहना चाहती हूं कि आपको मेहनत करनी होगी। बिना मेहनत के किसी भी खेल में आगे बढ़ना संभव नहीं है। अब काफी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह मेरा चौथा ओलिंपिक है। कॉमनवेल्थ गेम्स जब से भारत में हुआ है, लोगों की हमसे उम्मीदें बढ़ी हैं। अंकिता रैना के साथ मेरा बेहतर तालमेल रहा।

इस बार भारत का सबसे बड़ा दल टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने जा रहा है। भारतीय स्क्वॉड में 228 मेंबर होंगे। इसमें 119 एथलीट शामिल हैं। इसमें से 67 पुरुष और 52 महिला एथलीट होंगे। भारतीय एथलीट इस बार 85 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे।