पेटलावद की घटना के बाद जागा प्रशासन : पटाखा दुकान व गोदामों का किया जांच

EXPLOSIVE , PETLAWAD, JHABUA, MP
EXPLOSIVE , PETLAWAD, JHABUA, MP

प्रशासन –  पुलिस  ने पटाखा दुकान  व गोदामों का किया जांच

अम्बिकापुर  
सरगुजा कलेक्टर श्रीमती ऋतू सैन  के निर्देश पर  शनिवार  को प्रशासन  व पुलिस की  टीम ने  अम्बिकापुर नगर के आधा  दर्जन से अधिक  पटाखा दुकान  व गोदामों का निरीक्षण किया ।  यह निरीक्षण मध्यप्रदेश  झाबुआ से पेटलावध में हुए  भीषण धमाकों के  मद्देनजर  नगर में सुरक्षा के  दृष्टिकोण  से की जा रही है।

Random Image

जानकारी के मुताबिक  प्रशासन की ओर से  अम्बिकापुर एसडीएम  आरएन सिंह  , एडिशनल एसपी वेदव्रत सिरमौर  व कोतवाली पुलिस की टीम ने  नगर के पटाखा व्यवसायी अग्रसेन वार्ड स्थित अजय गोयल , बस स्टैण्ड़ स्थित  आशीष अग्रवाल ,  महामाया रोड़ स्थित  सतीश जैन ,  विनोद जैन ,  गौरीशंकर पाण्डेय ,  राम मंदिर रोड़ स्थित  प्रवीण कुमार  अग्रवाल ,  मुकेश अग्रवाल ,  मोहम्मद जुनैद के गोदाम व दुकानों  की जांच पड़ताल की ।  जांच में  मुकेश अग्रवाल  व मोहम्मद जुनैद  का लाईसेंस  की अवधि खत्म होना  पाया गया ।  प्रशासन की टीम  दुकान व गोदाम के  आस पास के स्कूल , दुकान , घर  का मुआयान  कर रिपोर्ट  तैयार कर सरगुजा  कलेक्टर को सौंपेगा ।