Breaking : CRPF जवान राकेश्वर मनहास कैंप पहुंचे… परिवार में ख़ुशी की लहर… देखिए Video

रायपुर। बीजापुर में 6 दिन पहले बंधक बनाए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। CRPF ने जवान के उनके पास पहुंचने की पुष्टि की है।

img 20210408 wa00671175855038945001923

सरकार ने गठित की थी मध्यस्थता टीम कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को छुड़ाने के लिए मध्यस्थता टीम गठित की थी। इसमें पद्मश्री धर्मपाल सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यद्वक्ष तेलम बोरैया शामिल थे. सैकड़ों गांववालों की मौजूदगी में राकेश्वर सिंह मनहास को रिहा किया गया।

img 20210408 wa00668841269817787381610

बासागुड़ा लेकर जा रहे मनहास को राकेश्वर सिंह मनहास के रिहा होने के बाद उन्हें बासागुड़ा ले जाया जाना है। सीआरपीएफ के डीजी ने मनहास के उनके पास पहुंचने की पुष्टि की है। राकेश्वर सिंह मनहास का मेडिकल किया जा रहा है। पत्रकार भी रिहा कराए जवान की रिहाई के लिए मध्यस्थता कराने गयी दो सदस्यीय टीम ने बस्तर के 7 पत्रकारों को भी नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया है। नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत कुल 11 सदस्यीय टीम पहुंची थी। जवान के परिवार में खुशी की लहर एएनआई की खबर के मुताबिक जम्मू में जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई की खबर के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनकी पत्नी मीनू ने एजेंसी से कहा, ‘उन्हें पति की सुरक्षित वापसी की आधिकारिक सूचना मिल गई है। उनका स्वास्थ्य ठीक है।’

img 20210408 wa00683031236206648622959

img 20210408 wa0077235209922034580605

पत्नी को थी पति के लौटने की उम्मीद मीनू ने कहा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिन है। उन्हें हमेशा से उम्मीद थी कि उनके पति वापस लौटेंगे। जिस दिन से उनके नक्सलियों के कब्जे़ में होने की खबर मिली थी उन्हें इसे लेकर उम्मीद बनी हुई थी।

img 20210408 wa00643993452184879461551

देखिए वीडियो-