छत्तीसगढ़ : महिला ने दुधमुंही बच्चे को नदी में फेंका.. फ़िर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले… गंभीर हालत में सिम्स रेफर

जांजगीर-चांपा। ज़िले में महिला ने दूध मुही बच्चे को नदी में फेंक कर खुदकुशी का प्रयास किया है। फ़िलहाल महिला ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है।

महिला ने बच्ची को नदी में फेंकने के बाद खुद को मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बिलासपुर रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक़ महिला चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी की रहने वाली है। महिला का नाम रोहणी यादव है। महिला ने चांपा थाना क्षेत्र के हसदेव नदी के गेमन पुल के पास पहले बच्चे को फेंका, फ़िर खुद को आग के हवाले किया। चांपा पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश करवाएगी।