
NAGER NIGAM Office CHIRMIRI 1
चिरमिरी से रवि कुमार सावरे ने ” पब्लिक बोल ” पर किया फोकस
उम्मीदवार दस वर्षो की बनाएं कार्य योजना
महापौर के तौर पर ऐेसे व्यक्ति को चुना जाना चाहिए,जो पार्षदो को साथ लेकर वार्ड और मोहल्लो का भ्रमण करता रहें ताकि समस्याओं का समाधन किया जा सके
नजीर बने निगम
इस बार की नगर निगम में महापौर और पार्षद के तौर पर ऐसे ईमानदार लोगों का चुनाव होना चाहिए, जो आगे के दस वर्षो के लिए नजीर के तौर पर पेष की जा सके।
राजकुमार मिश्रा आर टी आई कार्यकर्ता
विकास को करे संघर्ष
महापौर ऐसा योग्य व्यक्ति बनाना चाहिए, जो विकास के लिए न सिर्फ खाका खींच सके बल्कि जनप्रतिनिधियों से जुड़कर शासन से फण्ड लाकर विकास भी करा सकें जो जनता के हित में सोचे पुर्व के अन्य पार्टीयों के महापौर की तरह केवल अपना हित साधने में न लगा रहें चिरमिरी में मुल समस्या स्थाईत्व का है। इसे दुर कर सके।
आशीष जैन
लोग परेषान ना हों
नगर निगम में सभी को काम रहता है। लिहाजा नगर निगम महापौर ऐसा चुना जाना चाहिए जो व्यास्था बनाए, जिसमें बिना किसी भेदभाव और परेषानी के हर व्यक्ति का समयावधि में कार्य हो सके और एस.ई. सी.एल. से समझौता कर चिरमिरी की बूनियादी समस्या को दुर कर सके।
सोमित सिंन्हा
रुट तय हों
महापौर के तौर पर ऐसे शख्स का चुनाव किया जाना चाहिए, जो नगर के मौजूद रुट समस्या का समाधान करके, नगर वाहन सेवा नागरिको को उपलब्ध करा सके।
रित जैन
पानी की समस्या दुर हो
शहर में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। निगम का महापौर ऐसा चुना जाना चाहिए, जो इस समस्या का समाधान करते हुए शासन से शहर के चहुंमुखी विकास को राषि ला सके।
लाइट की हो व्यवस्था
नगर के कई मोहल्ल्ले और हिस्से में आज भी अधेरे में डुबे रहतें है। नगर निगम महापौर ऐसा होना शख्स बनाना चाहिए, जो इन मोहल्लों में रोषनी की व्यवस्था कर सके।