पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला.. पत्नी का एक हाथ कटकर हुआ अलग.. एक पैर भी बुरी तरह जख़्मी.. वारदात के बाद आरोपी ने खाया कीटनाशक

मुंगेली। जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका पर अपनी पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला का एक हाथ कटकर अलग हो गया..और एक पैर पर भी गंभीर चोंटे आई है। महिला को सिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है।

Random Image

जानकारी के मुताबिक़ घटना लोरमी थाना क्षेत्र के अमलीडीह की है। जहां एक पति ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका पर अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में महिला का बाया हाथ कटकर अलग हो गया..साथ ही दाया पैर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाराती साहू ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

फ़िलहाल दोनों को लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए..बिलासपुर सिम्स में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले को जांच कर रही है।