सुबह से धान बेचने समिति पहुंचे 45 किसानों का नहीं लिया धान…कलेक्टर ने कहा- अध्यक्ष, प्रबंधक पर कराएं FIR… समिति प्रबंधक ने कहा- ऊपर से आदेश आएगा तब कटेगा टोकन!

सूरजपुर। एक तरफ प्रदेश के कई धान खरीदी केंद्रों में बारदाना ख़त्म हो जाने की वजह से किसान सड़क पर उतर आए हैं, तो दूसरी तरफ टोकन कटने के बाद भी कई किसानो के धान नहीं लिए गए और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। ताजा मामला जिले के सिलफिली धान खरीदी केंद्र का है। जहाँ समिति में 45 किसान धान बेचने सुबह से पहुंचे थे, लेकिन समिति अध्यक्ष ने उनका धान लेने से मना कर दिया।

जिसको लेकर वहां मौजूद सभी किसानो ने जिला खाद्य अधिकारी व् कलेक्टर को दूरभाष से संपर्क किया, तो उनके द्वारा कहा गया की उनका कोई आदेश नहीं है की किसानो का टोकन निरस्त किया जाये। उन्होंने कहा की अगर समिति अध्यक्ष धान खरीदने से मना करता है, तो किसान समिति अध्यक्ष, प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज कराये। वहीँ किसानो का कहना है उन्हें धान नहीं लेने का कोई वजह नहीं बताया गया और यही नहीं समिति प्रबंधक द्वारा फ़ोन नहीं उठाया जा रहा है। धान नहीं लेने से दूर-दूर से आये किसान परेशान होकर बैरंग वापस लौट गए। धान खरीदी के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और धान नहीं बेच पाने से चिंतित हैं।

इस सम्बन्ध में समिति प्रबंधक विनोद जायसवाल ने फ़टाफ़ट न्यूज़ डॉट कॉम को बताया गया की उनके धान का फिर से भौतिक सत्यापन किया जायेगा। कल उनका टोकन कटेगा जब ऊपर से आदेश आ जायेगा। पटवारी-एसडीएम उनके धान का सत्यापित करेंगे। फिर उनका टोकन काटा जायेगा और खरीद लिया जायेगा।