अज्ञात शरारती तत्वों ने खलिहान में रखे धान की खरही में लगाई आग..पूरा धान जलकर खाख, पुलिस में हुई शिकायत

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..मिसाई के लिए खलिहान में रखे धान की खरही को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया..जिससे खलिहान में रखा किसान की धान की खरही पूरी तरह जलकर खाक हो गई..इस घटना के बाद से किसान परिवार काफी मायूस है. वही अन्य किसानों को भी अब ये भय सताने लगा है कि ये शरारती तत्व खलिहान में रखे उनके धान को भी आग के हवाले न कर दे..घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है.

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सुर के मुड़ापारा निवासी किसान शिवशंकर नगेशिया अपने खेत में रोपे गये धान की कटाई कर मिसाई हेतु खलिहान में रखा था जो 53 भार के आसपास थी..जिसे मंगलवार की रात अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया..अज्ञात लोगों द्वारा किये गये आगजनी की इस घटना से किसान का पूरा धान जलकर खाक हो गया जिसे देख किसान सदमे में आ गया..इस घटना बाद से गाँव के अन्य किसानों में भी भय का वातावरण निर्मित हो गया है..उन्हें यह भय सताने लगा है कि ये शरारती तत्व खलिहान में रखे उनके धान की खरही को भी आग के हवाले न कर दे..इस घटना की जानकारी थाने में दर्ज करा दी गई है..

इस संबंध में सरपंच अनिल निराला ने बताया कि यह घटना शरारती तत्वों द्वारा की गई है..इससे पीड़ित किसान को काफी नुकसान हुआ है..इस घटना के बाद अन्य किसानों के अंदर भी भय का माहौल निर्मित हो गया है थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की माँग की गई है..