अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से नाम हटने पर नाराज हैं साक्षी मलिक.. ट्वीट कर पूछा सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जुन पुरस्कार की सूची से नाम हटाने पर साक्षी मलिक ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पहले भी सूची से निकालने पर नाराजगी जाहिर की थी।

साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने लिखा है कि “मुझे खेल से सम्मानित किया गया है। मुझे इस बात का गर्व है। हर खिलाड़ी का सपना होता है। कि वह सारे पुरस्कार अपने नाम करें। खिलाड़ी इसके लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। मेरा भी सपना है कि मेरे नाम के आगे अर्जुन पुरस्कार विजेता लिखे।”

“मैं ऐसा कौन सा पदक देश के लिए लाऊं जिससे मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। या इस कुश्ती जीवन में मुझे कभी यह पुरस्कार मिलने का सौभाग्य नहीं मिलेगा।”

खेल मंत्रालय ने साक्षी और मीराबाई को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले ही देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न मिल चुका है। साक्षी को 2016 में रियो में पदक जीतने पर और मीराबाई को 2018 में विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न दिया गया था।