IPL Auction 2023 : आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम, जानें कौन रहे सबसे महंगे 10 खिलाड़ी

Sports Desk: आईपीएल 2023 सीजन शुरू होने से पहले आज कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। जहां दस आईपीएल टीमें 87 स्लॉट्स के लिए 405 खिलाड़ी में से सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनेंगी। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

नीलामी में यह दस टीमें हुई शामिल

बता दें कि 10 टीमों के बीच बेस्ट प्लेयर को चुनने को लेकर जंग होगी। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शुरू हुए मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं। 4 घंटे में 37 खिलाड़ी ही खरीदे गए हैं। इनमें 18 विदेशी हैं। IPL फ्रेंचाइजियों ने 206.5 करोड़ में से 139.90 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी फ्रेंचाइजियों के पास 66.6 करोड़ की रकम बची है।

सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

गौरतलब है कि कोच्चि में चल रहे IPL मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए देकर खरीदा। वह इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। साथ ही एक और रिकॉर्ड बना है। जिसमें विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैैं। उन्हें 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे।

उधर, बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी। 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ बटोर लिए। अनकैप्ड यानी जिन्होंने इंटरनेशनल नहीं खेला है, उनमें अब तक सबसे ज्यादा बोली जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर विव्रांत की लगी। उन्हें 20 लाख बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत पर हैदराबाद ने खरीदा। उन्हें 2.60 करोड़ मिले।

कौन-सा खिलाड़ी किस टीम में गया, यहाँ देखें लिस्ट

1. सैम करन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
2. कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
4. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज़)- 16 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
5. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
6. मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
7. शिवम मावी (भारत)- 6 करोड़, गुजरात टाइटन्स (40 लाख बेस प्राइस)
8. जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज़)- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस प्राइस (2 करोड़)
9. हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 5.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
10. आदिल रशीद (इंग्लैंड)- 2 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 2 करोड़)
11. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
12. रिसे टॉप्ली (इंग्लैंड)- 1.90 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1.90 करोड़)
13. जाइल रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)- 1.5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 1.50 करोड़)
14. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
15. जयदेव उनादकट (भारत)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 50 लाख)
16. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस 50 लाख)
17. ईशांत शर्मा (भारत)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 50 लाख)
18. विवरांत शर्मा (भारत)- 2.60 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
19. मयंक मार्केंडेय (भारत)- 50 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 50 लाख)
20. शैख रशीद (भारत)- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख)
21. ओडिएन स्मिथ (वेस्टइंडीज़) – 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
22. समर्थ व्यास (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
23. सनवीर सिंह (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
24. निशांत सिंधू (भारत)- 60 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख)
25. एन. जगदीशन (भारत)- 90 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स ( 20 लाख बेस प्राइस)ट
26. केएस भरत (भारत)- 1.20 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 20 लाख)
27. उपेंद्र यादव (भारत)- 25 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 20 लाख)
28. यश ठाकुर (भारत)- 45 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (20 लाख बेस प्राइस)
29. वैभव अरोड़ा (भारत)- 60 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (20 लाख बेस प्राइस)
30. अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
31. मुकेश कुमार (भारत) – 5.50 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 20 लाख)
32. हिमांशु शर्मा (भारत)- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 लाख बेस प्राइस)
33. मनीष पांडे (भारत)- 2.40 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 1 करोड़)
34. विल जैक्स (इंग्लैंड)- 3.20 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस 1.5 करोड़)
35. रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज़)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (50 लाख बेस प्राइस)
36. डेनिएल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)- 75 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 75 लाख)
37. काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)- 1 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (1 करोड़ बेस प्राइस)