“छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक” का आगाज 6 अक्टूबर से, बच्चे,जवान और बुजुर्ग सभी एक साथ दिखाएंगे अपनी प्रतीभा…

Chhattisgarhiya Olympic 2022-2023: अब छत्तीसगढ़ में गांव के पारम्परिक खेलों को स्थान मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों का खेल अब शहर तक पहुंचेगा। बच्चे,जवान और बुजुर्ग सभी एक साथ दिखेंगे खेल के मैदान में। इसके लिए “छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक” का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका शुरूआत 6 अक्टूबर 2022 को होगी और वही 6 जनवरी 2023 को समापन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में पहली बार ओलम्पिक के तर्ज पर छत्तीसगढ़ी खेलों का आयोजन होना है। इसमें 14 अलग-अलग पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बीते 6 सितम्बर को कैबिनेट में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन पर निर्णय हुआ। इस छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में खेलों का आयोजन छः स्तरों पर होगा, सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वहीं जोन स्तर (जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक जोन होगा) के आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा। इस स्पर्धा का आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिया गया है। इस प्रकार के आयोजन से लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा।

इस स्पर्धा में इन सभी खेलों को शामिल किया गया हैं। 14 प्रकार के खेलों को दो चरणों में बाटा गया हैं पहले चरण ग्रुप श्रेणी में, इसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी में, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।

IMG 20221006 143235 318