संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की महिला बास्केटबाल टीम का हुआ घोषणा…

अम्बिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा महिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा। सरगुजा विश्वविद्यालय की 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक विगत 7 दिनों का प्रशिक्षण शिविर गांधी स्टेडियम अम्बिकापूर में चला।

शिविर में कुल 14 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जहाँ खिलाड़ीयों के द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से बास्केटबाल खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर में प्रशिक्षक राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के द्वारा लिया गया साथ में टीम मैनेजर सुश्री रश्मि सिंह उपस्थित रही। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की चयनित महिला बास्केटबॉल टीम 26 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2021 तक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस में भाग लेगी। इस टीम कोच राजेश प्रताप सिंह व मैनेजर सुश्री रश्मि सिंह हैं।


संग गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की चयनित खिलाड़ी कु. खुशबु केरकेट्टा (कप्तान ),कु. फिलिस्तिता एक्का, कु. रोशनी साहू, कु. ऎश्वर्या भगत. कु. प्रिया जायसवाल, उपासना सिंह, अनामिका सरकार, शेजल साहा, वर्षा केरकेट्टा, पुजा पैकरा , साक्षी लकड़ा , त्रयंबक जायसवाल हैं।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की बास्केटबाल महिला टीम का शिविर में खिलाड़ीयों का मेहनत व लगन देखने को मिला। शिविर में बास्केटबाल खेल का उम्दा व नये तकनीकी अनुसार चला। पुरा उम्मीद है कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।