September 3, 2026
तीन साल में प्रधानमंत्री की यह चौथी छत्तीसगढ़ यात्रा रायपुर गौरतलब है कि लगभग तीन वर्ष के भीतर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यह चौथी छत्तीसगढ़ यात्रा है।श्री मोदी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे पहले 9 मई 2015 को राज्य के दौरे पर दंतेवाड़ा आए थे,जहां उनकी गरिमामय उपस्थिति में बस्तर संभागके सामाजिक आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए 24 हजार करोड़ रूपए की परियोजनाओं के लिएकेन्द्र सरकार के उपक्रमों के साथ समझौता  ज्ञापनोंपर हस्ताक्षर किए गए थे। इन परियोजनाओं मेंरावघाट-जगदलपुर 140 किलोमीटर रेलमार्ग निर्माण (लागत दो हजार करोड़) तीन मिलियन  टन...