अम्बेडकर जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा का समरसता भोज

 

अम्बिकापुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के आह्वान व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के मार्गदर्शन में भाजयुमो सरगुजा द्वारा आज नगर के भीमराव अम्बेडकर वार्ड में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की …… जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव, भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा की उपस्थिति में समरसता भोज व अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अनुसूचित जाति के सम्मानीत वरिष्ट नागरिकों माताओं बहनों का अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व समरसता सूत्र बांधकर सम्मान किया गया। साथ ही उनके साथ उपस्थित सभी भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भोजन परोसते हुए स्वयं भोजन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि वर्तमान में कुछ विदेशी शक्तियां विभिन्न जातियों के बीच में विद्वेश पेदा कर हिन्दु समाज को आपस में बांटना चाहती हैं किन्तु आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अजा समुदाय के लोगों के लिए क्रियान्वित योजनाओं ने इस समाज को इतना आत्मबल दिया है कि वह किसी बहकावे में आने वाले नही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की रमन सरकार ने इस समुदाय विशेष के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागु की हैं आज अजा समाज स्वाभिमान के साथ सर उठाकर जी रहा है व समाज के प्रथम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति के साथ कंध से कंधा मिलाकर चलते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार कर रहा है।

भाजयुमो जिला महामंत्री संजय सोनी ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि 14 अप्रैल बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती से भाजयुमो के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा समरसता कार्यक्रम का आह्वान किया गया है जो आगामी 6 दिसम्बर तक चलेगा जिसके अन्तर्गत समरसता टोली का निर्माण जिले, मंडल व बुथ स्तर तक किया जाएगा, इसी कार्यक्रम के तहत आज 13 अप्रैल को अनुसूचित जाति समुदाय के बंधुओं, माताओं बहनां के साथ भोज का कार्यक्रम किया गया है जिसमें समरसता भोज के साथ समरसता सूत्र कलाइयों पर बांध कर हम सब भारत मां के लाल छुवाछुत का कहां सवाल की उक्ति को चरितार्थ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, लेखराज अग्रवाल, रामलखन पैकरा, विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा, संतोष दास, प्रताप सिंह, तजिंदर सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, श्याम गुप्ता, विकास पाण्डेय, अभय साहु, दीपक सिंह तोमर, निरंजन राय, विकास वर्मा, मनोज कंसारी, गौतम विश्वकर्मा, रवि सिंह, अभिषेक सिंह, विकास गुप्ता, धनंदय द्विवेदी, विपिन पाण्डेय, शेरिल जोसेफ, सचिन वर्मा, वेदान्त तिवारी, खैरूल्ला सिद्धकी, विनित शुक्ला, वीर सोनी, लरंग मुंडा, भुपेन्द्र सिंह, अतिश सिंह, शरद सिन्हा, जमुना सिंह, संजीव वर्मा, मार्कण्डेय तिवारी, प्रियेश अग्रहरी, जतीन परमार, लक्की सिंह, संजीव वर्मा, अनुराग शुक्ला, रोहित सिंह राजपुत, अभिमन्यु श्रीवास्तव, हर्ष जायसवाल, गौरव विश्वकर्मा, अभिनन्दन सिंह, कमलेश टोप्पो, मुनेश्वर साहु, सांई अग्रवाल, गुड्डु केरकेट्टा, सत्यम साहु, रोहित सरदार, विकास साहु, ननकु मुंडा, विक्की अग्रवाल, संदीप साहु, पंकज साहु, गजानन्द साहु, सावन केरकेट्टा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।