डबल मर्डर मिस्ट्री, रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार, नाजायज संबंध ने ली जान

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना की जानकारी युवक ने खुद ही चाचा के घर जाकर  दी और फिर कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया। 

दरअसल मामला जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गोकलाहार गांव का है। 2 जुलाई की रात अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। पिता के साथ पत्नी के अवैध संबंध के चक्कर में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है

आरोपी युवक ने अपने पिता और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था, उसके बाद उसने दोनों को समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। जिसे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ विश्वासघात किया और पिता ने भी उसका भरोसा तोड़ा। बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

बता दें कि आरोपी संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, 14 साल का एक बेटा और 12 साल की बेटी है। वही आरोपी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए।