बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने 6 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। ये हादसा महुआ झाला गांव में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना उस वक्त हुआ जब परिवार के सदस्य शौचालय निर्माण के लिए मिट्टी खोद रह थे। उस दौरान करंट की चपेट में आने से सभी 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे को लेकर बिजावर एसडीपीओ सीताराम ने बताया कि महुआझाला गांव में शौचालय के मिट्टी खोदते वक्त एक व्यक्ति को करंट लग गया, उसे बचाने के लिए एक ही परिवार के 6 और लोग गए और उन्हें भी करंट लग गया।उन्हें अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक के सिर में गंभीर चोटें हैं,और एक बेसुध हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्यक्त किया है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि छतरपुर में अहिरवार समुदाय के 6 लोगों की करंट लगने से निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।