भोपाल। राजधानी में सक्रिय मादक पदार्थों के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क पर प्रहार करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने लगातार दो बैक-टू-बैक ऑपरेशनों में 4.38 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली एम्फेटामाइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में करीब 3.5 करोड़ रुपये आंकी गई इस खेप के साथ एक नाइजीरियाई महिला सहित दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। तस्कर दिल्ली और आगरा से ट्रेनों के जरिए भोपाल को ड्रग्स डिलीवरी का केंद्र बनाने की फिराक में थे।
डीआरआई की टीम को 23 और 24 सितंबर को खुफिया तंत्र से इनपुट मिला था कि दिल्ली रूट की ट्रेनों से मादक पदार्थों की बड़ी खेप भोपाल लाई जा रही है। इस पर सतर्क अधिकारियों ने रणनीति बनाकर भोपाल के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सख्त घेराबंदी की।पहला ऑपरेशन हजरत निजामुद्दीन से आ रही ट्रेन के भोपाल जंक्शन पहुंचने पर अंजाम दिया गया। यहां संदिग्ध अवस्था में उतरे एक भारतीय यात्री को टीम ने घेरा। तलाशी लेने पर उसके नीले डफल बैग की गहराई में छिपाए गए तीन पॉलिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें 2.014 किलोग्राम एम्फेटामाइन भरी थी।
यह कार्रवाई पूरी भी नहीं हुई थी कि अगले ही दिन आगरा कैंट से भोपाल आ रही एक नाइजीरियाई महिला रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर डीआरआई के रडार पर आ गई। महिला ने ड्रग्स छिपाने के लिए अनोखा पैंतरा अपनाया था। उसके सामान की गहन जांच में पता चला कि चार डिजाइनर सलवार-कुर्तों की परतों के भीतर बड़ी चालाकी से चार पैकेट सिए गए थे। इन पैकेटों को खोलने पर 2.368 किलोग्राम सफेद क्रिस्टलीय एम्फेटामाइन बरामद हुई।
डीआरआई ने दोनों मामलों में कुल 4.38 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act, 1985) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल में जुटी हैं कि मध्य भारत में इस महंगी पार्टी ड्रग की डिलीवरी किसे दी जानी थी और इस गिरोह के तार किन विदेशी सिंडिकेट्स से जुड़े हैं।
पहला ऑपरेशन हजरत निजामुद्दीन से आ रही ट्रेन के भोपाल जंक्शन पहुंचने पर अंजाम दिया गया। यहां संदिग्ध अवस्था में उतरे एक भारतीय यात्री को टीम ने घेरा। तलाशी लेने पर उसके नीले डफल बैग की गहराई में छिपाए गए तीन पॉलिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें 2.014 किलोग्राम एम्फेटामाइन भरी थी।