World Cancer Day हर साल 4 फ़रवरी को क्यों मनाया जाता है? जानें क्या है इसकी वजह और थीम?

World Cancer Day 2024: कैंसर इतनी गंभीर बीमारी हैं। जिससे दुनियाभर में लाखों लोग की मौतें होती हैं। WHO के डाटा के अनुसार, साल 2018 में कैंसर की वजह से लगभग 90 लाख मौतें हुई थीं। यह शरीर के किसी भी भाग में हो सकता हैं। हालही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैंसर के मामलों में 77 फ़ीसदी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई हैं। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरुक बनाने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता हैं।

क्यों मनाया जाता हैं वर्ल्ड कैंसर डे?

हर साल 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता हैं। इसके पीछे का उद्देश्य, लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना हैं। इस दिन कैंसर के बारे में जानकारी, इसके लक्षणों की पहचान कर, जल्द से जल्द इसका इलाज करवाना और इससे बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जाती हैं। अगर इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में लोगों को पता होंगी, इसकी रोक-थाम करने में काफी मदद मिल सकती हैं।

क्या हैं इस साल की थीम?

हर साल वर्ल्ड कैंसर डे की एक थीम चुनी जाती हैं। इस साल की थीम है- “ क्लोज द केयर गैप: एवरीवन डिजर्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर”। इस थीम की मदद से कैंसर के सभी मरीजों को आसानी से इलाज करवाने का मौका मिल सके, इस बात पर जोर दिया गया हैं। पिछड़े देशों और आर्थरिक रुप से कमजोर मरीज, अक्सर कैंसर का इलाज बेहतर तरीके से नहीं करवा पाते हैं। इसलिए इस गैप को दूर करने के लिए इस थीम को चुना गया हैं।इसकी सब-थीम हैं, “टूगेदर वी चैलेंज दोज इन पावर”। इस सब-थीम की मदद से लीडर्स को कैंसर को खत्म करने के लिए संसाधनों की पूर्ति करवाने की जवाबदेही पर जोर दिया गया हैं।

क्या हैं वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास?

वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास काफी पुराना नहीं है। साल 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट एगेन्स्ट कैंसर, पेरिस, में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद साल 2000 में 4 फरवरी को पहली बार वर्ल्ड कैंसर डे मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ, दुनिया के सभी देशों का साथ मिलकर युद्ध करें और इस जानलेवा बीमारी को खत्म करने में अपना पूरा संयोग दें। इस बीमारी से जुड़े शोध और देखभाल को बढ़ावा देना, इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य हैं।