विराट कोहली ने शेयर की अपनी 18 साल पुरानी 10वीं क्लास की मार्कशीट, साइंस-मैथ्स में विराट के मार्क्स देख चौंक जाएंगे

Virat Kohli- विराट कोहली मॉडर्न डे क्रिकट के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। विराट को स्टार बल्लेबाज़ बनने के लिए बहुत पहले पढ़ाई को अलविदा कहना पड़ा था। विराट ने क्लास 12 तक दिल्ली में पढ़ाई की और उसके बाद अपने क्रिकेटिंग करियर के लिए उन्हें पढ़ाई से दूर जाना पड़ा। उसके बाद से ही कोहली ने टीम इंडिया के लिए ग्रुप ए क्रिकेट खेला, और फिर 2008 में नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया। कोहली हमेशा अपने खेल, निजी जीवन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर अपनी क्लास 10 की मार्कशीट शेयर की हैं। विराट 2004 में दिल्ली के पश्चिम विहार के सेवियर कॉन्वेंट स्कूल से पास हुए हैं। इस मार्कशीट में कोहली का रोल नंबर भी दिख रहा हैं। विराट को इंग्लिश, हिंदी और सोशल साइंस में 75 से ज्यादा नंबर आया हैं। वहीं, साइंस और मैथ्स में उन्हें 55 और 51 नंबर मिले हैं।

अपनी मार्कशीट के साथ विराट ने एक संदेश भी लिखा हैं- जिसको हिंदी में गूगल ट्रांसलेट करें तो उसका अर्थ इस तरह हैं-

कितनी मज़ेदार बात हैं कि, जो चीज़ें आपकी मार्कशीट में जोड़ी तक नहीं जाती, वो आपके व्यक्तित्व में कितना कुछ जोड़ देती हैं।

Screenshot 20230330 190745 Chrome