लोकप्रिय ऐप.. टिक टॉक की जल्द होगी भारत मे वापसी.. जानिए कैसे

फ़टाफ़ट डेस्क। टिक टॉक के भारतीय एसेट को जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक खरीदने की तैयारी कर रही हैं। भारत सरकार द्वारा जुलाई महीने में टिक टॉक सहित 58 चीनी एप पर बैन लगा दिया था। अब भारत में फिर से टिक टॉक की वापसी हो सकती है। जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक भारतीय साझेदारी भी तलाश कर रही है। उसके लिए कंपनी की रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल से बातचीत भी चल रही हैं।

Tik Tok के अधिक यूजर भारत के –

भारत मे सबसे अधिक टिक टॉक के यूजर हैं। जिस वक़्त भारत में टिक टॉक बैन किया गया था। तब 30 फीसदी यूजर भारतीय थे। भारत में टिक टॉक के यूजर चीन से भी अधिक हैं। चीन में टिक टॉक के 9.7 फीसदी यूजर ही थे। टिक टॉक के 2 अरब यूजर अप्रेल महीनें में थे। जिनमें से 61.1 करोड़ यूजर भारत से थे। जबकि चीन के 19.66 करोड़ ही यूजर थे।