सरकार ने LIC के इन योजनाओं का किया ऐलान, लाखों लोगों को होगा फायदा!

LIC Schemes…यदि आप भारत की सबसे बड़ा बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से जुड़े हुए हैं। ये समाचार आपके लिए हैं। LIC अपने लाखों कर्मचारियों और एजेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आयी हैं। कंपनी कर्मचारियों के साथ-साथ एजेंट्स को भी लाभ दे रही हैं। इनमें ग्रेच्युटी सीमा में बढ़ोतरी, एजेंट रिन्यूएबल कमीशन, टर्म इंश्योरेंस कवर और एक समान पारिवारिक पेंशन शामिल हैं।

इस बाबत वित्त मंत्रालय की ओर से ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया हैं। इसमें कहा गया कि, एलआईसी के एजेंट्स और कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी गई हैं। इससे कंपनी के एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों के साथ-साथ 13 लाख एजेंट्स को भी फायदा होगा।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने 4 प्रकार की योजनाओं की घोषणा की हैं। पहली घोषणा में ग्रेच्युटी की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई हैं। दूसरी घोषणा में ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने के अलावा पुनर्नियुक्ति के बाद आने वाले कर्मचारियों को नवीनीकरण कमीशन के लिए पात्र बनाने की मंजूरी देने की भी घोषणा की गई। जिससे उन्हें वित्तीय स्थिरता में मदद मिलेगी। इसके अलावा LIC एजेंटों के लिए टर्म इंश्योरेंस कवर बढ़ाने का भी ऐलान किया गया हैं। इसके जरिए कंपनी के एजेंट्स के परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। चौथी घोषणा में कंपनी के कर्मचारियों की पेंशन को एक समान 30 फीसदी की दर से बढ़ाने की घोषणा की गई हैं।