UPSC RESULT 2022: भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी ने प्राप्त किया 49वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता

मध्यप्रदेश/धार. भारतीय जनता पार्टी के धार के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी संस्कृति सोमानी ने आईएएस परीक्षा में 49वीं रेंक प्राप्त किया है। मनोज सोमानी ने अपने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। परीक्षा परिणाम जारी होते ही बदनावर में लोगों ने आतिशबाजी की मिठाई बांटी। बदनावर क्षेत्र से पहली बार कोई युवती ने यूपीएससी परीक्षा में सिलेक्ट हुई है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विस एग्जाम UPSC CSE 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इसमें बदनावर की रहने वाली संस्कृति सोमानी ने भी पास हुई हैं। संस्कृति ने पूरे देश मे 49वीं रेंक प्राप्त की है। संस्कृति भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमानी ने बताया कि, संस्कृति ने तीसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। पहले भी लिखित परीक्षा तो पास कर ली थी, किन्तु इंटरव्यू में पास नहीं हो पाई थी। संस्कृति का लक्ष्य अटल था। बचपन से ही उसका लक्ष्य था कि वह बड़ी होकर आईएएस अधिकारी बने। उसने इसकी तैयारियां शुरू कर दी थी। फिलहाल वह दिल्ली में रहकर आईएएस की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ। इसकी खुशी का ठिकाना नही रहा।

IMG 20230523 WA0024

मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की 2 बेटी ही हैं। संस्कृति छोटी बेटी है। सोमानी ने दोनों बेटियों को हमेशा बेटों की तरह ही रखा। मनोज सोमानी ने बताया कि वह मोबाइल से काफी दूर रहती थी। ज्यादातर समय पढ़ाई काे देती थी। इसका परिणाम मिला है। उसके लिए घर मे एक कमरा अलग ही बना रखा था। जिसमें वह अध्ययन करती थी।