Breaking : वैक्सीन लेने के दो दिन बाद कोरोना पॉजिटिव हुए मंत्री… अस्पताल में भर्ती …. बढ़ते कोरोना को लेकर बुधवार को पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक

गांधीनगर। बीते कुछ समय भारत में कोरोना का रफ्तार कम हुई थी लेकिन अब फिर से इसने तेजी पकड़ ली है। इधर, गुजरात के खेल राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर खुद इसकी जानकारी दी। उन्हें यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजीब बात ये है कि उन्होंने 13 मार्च को ही कोरोना की वैक्सीन ली थी। इसके बाद भी वे कोरोना संक्रमित हो गए।

पटेल ने ट्वीट करे इस बात की जानकारी दी। देश भर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 3,29,47,432 डोज लगाई जा चुकी है। कल के आंकड़ों से वैक्सीनेशन में 30 लाख से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 5 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के नए मामले सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। सोमवार के डेटा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल नए केस में 78.41 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों के थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण उचित कोविड व्यवहार में लापरवाही करना है। कोरोना के दोबारा बढ़ते खतरे और वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।