टीवी स्टार और गर्लफ्रेंड को जंगल में किया ‘टॉर्चर’

एक टीवी ऐक्टर और उसकी गर्लफ्रेंड ये सोचकर पॉपुआ न्यू गिनी की ट्रिप पर निकले थे, कि वो अकेले प्रकृति का मजा लेंगे और जिंदगी जिएंगे। उनकी इच्छा भी पूरी हुई, पर ट्रिप के आखिरी दिन वो भटककर आदिवासी इलाके में चले गए। जहां आदिवासियों ने उन्हें घेर लिया। टीवी ऐक्टर का आरोप है कि उसे और उनकी पत्नी के साथ आदिवासियों ने गंदा व्यवहार किया। हम बंधक की अवस्था में थे।

आदिवासियों के हत्थे चढ़े टीवी स्टार का नाम मैथ्यू लोवन है। वो चैनल4 के सेलिब्रिटी हैं। उनके साथ उनकी अमेरिकी गर्लफ्रेंड मिशेल क्लेमेंस थी। दोनों को पॉपुआ न्यू गिनी का लग्जरी पास मिला हुआ था। पर आदिवासियों के हाथ पड़ने पर दोनों के लग्जरी पास का मजा किरकिरा हो गया। दोनों को आदिवासियों ने पौराणिक देवताओं के सामने डाल दिया। इस दौरान दोनों के कुछ भी बोलने पर मारपीट की जाती थी।