टीएस सिंहदेव साबित हो सकते हैं मनमोहन सिंह.. कार्यकर्ता की सलाह!…

पारसनाथ सिंह, अम्बिकापुर। देश में अपने आप को स्थापित करने के लिए कांग्रेस पार्टी कुछ नया तो नहीं कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से कांग्रेस आलाकमान के लिए एक सलाह सामने आ गई है। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर परेशान कांग्रेस आलाकमान को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपने हिसाब से गंभीर सलाह दी है।

फेसबुक में एक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और खुद छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा से चुनाव लडने की मंशा रखने वाले अनिल उरांव नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता और सरगुजा राजपरिवार को अपना राजनैतिक ठिकाना मानने वाले अनिल ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से देश के कांग्रेस आलाकमान की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करने का प्रयास किया है।

पोस्ट मे उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है, और खास बात है कि अनिल उरांव ने टीएस सिंहदेव की तुलना पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से की है! और लिखा है कि अध्यक्ष बनकर टीएस सिंहदेव मनमोहन सिंह साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इस फेसबुक पोस्ट को लिखने वाले कांग्रेसी नेता अनिल टीएस सिंहदेव और उनके परिवार के काफी करीबी है। इस लिहाज से इस पोस्ट कॆ मायने और इसके सूत्रधार की मंशा को समझना बेहद जरूरी है। वैसे ये मामला तो कांग्रेस आलाकमान का है, लेकिन ये एक कार्यकर्ता हैं।

फ़ेसबुक पोस्ट-

Screenshot 2020 09 01 10 40 39 67