टीएस सिंहदेव फंसे मुंबई में..कहा कर रहा हूं रायपुर लौटने की व्यस्था.. Tweet कर दी जानकारी..

मुंबई. पूरे देश में इस वक्त कोरोना वायरस का प्रकोप छाया हुआ है. जिसकी वजह से देश भर में लॉकडाउन कर दिय गया है. जिसकी वजह से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुंबई में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि एक परिजन के ईलाज के लिए 23 मार्च से टीएस सिंहदेव मुंबई में हैं. प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के कारण मंत्री रायपुर वापस नहीं आ पा रहे हैं.

जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने टि्वटर पर ट्वीट कर लिखा कि मेरे परिवार के निकटतम सदस्य का 23 तारीख को PET स्कैन हुआ और कल 24 मार्च को ऑपरेशन किया गया. साथ ही उन्होंने विभाग के प्रमुख अधिकारी और जिला कलेक्टर से संपर्क में रहने और निर्देश देने की बात भी कही.

मंत्री के इस ट्वीट पर पत्रकार रोहित सरदाना ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि स्वास्थ्य मंत्री जी मुंबई में? लौट आए रायपुर या लॉकडाउन में अब मुंबई रहकर वीडियो कॉन्फ्रेंस से काम चलाएंगे 21 दिन सर?

img 20200325 1533472117766393715271483