प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी बने छग शासन में गौ सेवा आयोग के सदस्य, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के प्रति जताया आभार…

जशपुर जिले के पत्थलगांव में कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी को छग शासन के गौ सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। जो एक संवैधानिक पद है। पिछले कई दशकों से कांग्रेस और उसकी राजनीति से जुड़े रहे शेखर त्रिपाठी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि छग शासन द्वारा निगम,मंडल और आयोग में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्तियों की सूची गुरूवार को जारी कर दी गई है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद जारी इस सूची की प्रतीक्षा एक अर्से से कांग्रेसजनों को थी।

प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही जशपुर जिले के कई कांग्रेसी निगम,मंडल अथवा आयोग में नियुक्ति मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन जैसे ही इस सूची में शेखर त्रिपाठी का नाम शामिल किया गया। तो पत्थलगांव में रात को ही उनके समर्थकों ने इंदिरा चौक में जमकर आतिशबाजी की। छग शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शेखर त्रिपाठी को छग गौसेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिम्मेदारी सौंपे जाने के पीछे कांग्रेस के प्रति शेखर त्रिपाठी की निष्ठा और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहना मुख्य वजह माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2021 07 16 at 17.54.18 1

प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी का राजनीतिक सफर गौरतलब है कि शेखर त्रिपाठी पिछले करीब 4 दशकों से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। 1977 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक पारी की शुरूआत करने के समय से ही उनका रूझान कांग्रेस के प्रति रहा है। जो समय के साथ और प्रगाढ़ होता गया। उल्लेखनीय है कि 1985 में ग्राम पंचायत सुरेशपुर के सरपंच पद पर निर्वाचित होने के साथ ही उन्होंने पत्थलगांव ब्लाॅक के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार भी संभाला था। 1998 में अविभाजित मप्र के समय में भी उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई,इससे कांग्रेस के साथ उनके संबंधों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।

यही नहीं 2004 में वे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नगरपंचायत में पार्षद निर्वाचित हुए और 2009 तक इस पद पर बने रहे। इसके साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय रोटरी क्लब पत्थलगांव के प्रथम अध्यक्ष का पदभार भी संभाला। 2008 में श्री त्रिपाठी को पहली बार छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया था। तब से वे अब तक लगातार इस पद पर बने हुए हैं। लगातार इतने लंबे समय तक प्रदेश कार्यकारिणी में इतने महत्वपूर्ण पद को संभालने वाले वे जिले के एकमात्र कांग्रेसी नेता हैं।

इसी दौरान वे जशपुर जिले के मनोरा ब्लाॅक व रायगढ़ जिले के रायगढ़ विकासखंड में बीआरओ भी बनाए गए।माना जाता है कि शुरूआत से लेकर अब तक की उनकी अब तक की पूरी राजनीतिक यात्रा में शेखर त्रिपाठी को कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता और स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह का वरदहस्त प्राप्त रहा है। इसे इस बात से भी समझा जा सकता है कि त्रिपाठी पत्थलगांव विधानसभा में 2003 से 2018 तक के भी विधानसभा चुनाव में उनके निर्वाचन अभिकर्ता के तौर पर कार्य करते रहे हैं। वहीं उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर उनकी पुत्री और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता के रूप में भी काम करते हुए चुनाव संचालन का कार्य बखूबी संभाला। शेखर त्रिपाठी केवल अपने क्षेत्र में ही बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस के सिपहसालार के रूप में काम करते रहे हैं।

जिसमें वर्ष 2016 में रायगढ़ जिले के पुसौर,वर्ष 2017 में धर्मजयगढ़ और 2017 में ही रायगढ़ ब्लाॅक के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुनाव संचालन किया। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ लोकसभा समन्वयक के रूप में कार्य कर चुनाव का संचालन किया। छग कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के नगर निगम,नगरपालिका एवं अन्य चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में भी पूरी जिम्मेदारी से संबंधित क्षेत्र में जाकर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। त्रिपाठी ने छग के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा किया है। जिसमें असम विधानसभा क्षेत्र क्रं 87 बहरामपुर में विधानसभा प्रभारी के रूप में डेढ़ माह तक वहीं रहकर चुनाव संपन्न कराना और 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उप्र के जिला चंदौली में पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव का कार्य संपादित करना जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।

इसे देखते हुए वर्षों से अलग-अलग परिस्थितियों में कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही रहे शेखर त्रिपाठी को निगम,मंडल अथवा आयोग में महत्वपूर्ण भूमिका मिलना शुरू से ही तय माना जा रहा था। गुरूवार को जारी सूची में उनके नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में उत्साह व्याप्त हो गया है। उनके समर्थकों ने सूची जारी होने के बाद गुरूवार की शाम इंदिरा चैक पर आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया। वहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छग अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठतम विधायक रामपुकार सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है वे उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

भोजपुरी समाज सहित अन्य युवाओं ने मनाया जश्न
भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, संजय तिवारी,अवधेश गुप्ता, जयपाल सिंह,बबलू तिवारी,संजय तिवारी,हेमसागर ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,जयप्रताप राजपूत,गोपाल सिंह,रवि जायसवाल,बुद्धदेव ठाकुर,आदि रवानी,प्रकाश तिवारी,सहित अन्य सचिन रोहिला,रितिक मेहरा,यम सिदार,मोनू सिदार,रोषू फोटवानी,अंकुर साहू उपस्थित रहे जिन्होंने जमकर आतिशबाजी की ।।