सुशांत मर्डर मिस्ट्री पर वरिष्ठ पत्रकार ने किया ऐसा पोस्ट… कमेंट्स की आ गई बाढ़… बताया- किनकी औलादों ने सुशांत जैसे टैलेंट्स के सपनों का दम तोड़ा है!..

फटाफट डेस्क.. सुशांत मर्डर मिस्ट्री और उस पर उठ रहे सवालों के बीच.. फंस रही रिया को लेकर कई सवाल जवाब सामने आ रहे है.. इसी बीच सोशल मीडिया मे रिया चक्रवर्ती को लेकर राजनैतिक कलाकारो के बयान भी आपने पढे और सुने होगें.. पर फिल्म जगत के कई कलाकारों के अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री के बीच सुशांत मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है.. वो भी केवल इसलिए क्योंकि इस मामले मे मौजूदा केन्द्र सरकार पिछली सरकारों की तरह जबरन कन्फ्यूज नहीं है.. वो इस मर्डर मिस्ट्री की तह तक जाना चाहती है.. शायद यही वजह है कि इस केस की उच्च स्तरीय जांच जारी है..

जांच के बीच सोशल मीडिया मे सुशांत अपने इंतकाल के बाद भी लोगों के उस जानकारी का विषय बने है कि आखिर उनकी हत्या की वजह क्या थी? इसी बीच ईटीव्ही और लोकसभा टीव्ही के पूर्व न्यूज एंंकर और वरिष्ठ पत्रकार दीपक ढोबाल ने अपने फेसबुक पेज पर सुशांत सिंह मर्डर मिस्ट्री पर कड़वी बाते लिखी हैं.. जिसको पढ कर आप भी अपने विचार को अपडेट कर सकते हैं… तो पढिए क्या लिखा है दीपक ने..

शर्म कीजिए! रिया का बचाव बंद कीजिए! बॉलिवुड में ऐसी बड़े बाप की औलादों ने ही सुशांत जैसे टैलेंट्स के सपनों का दम तोड़ा है! रिया के बाप फौज में लेफ्टिनेंट कर्नल थे, जानते हैं न कितना रईस होता है एक ‘रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल’! और नेपोटिज्म का क्या? रिया और उसका परिवार बॉलिवुड पर आज से नहीं दशकों से राज कर रहा था! रिया का बाप एक्टर, उसका दादा एक्टर, उनके भी बाप एक्टर! फौज की नौकरी तो बस शौकिया थी! और पहले से ही रईस रिया, सुशांत का रुपया लेकर महेश भट्ट के साथ भागने वाली थी! महेश भट्ट! जो बॉलिवुड की हर दूसरी फिल्में डायरेक्ट कर रहे! जिनके जबरदस्त राजनीतिक ताल्लुकात हैं! जो देश की हर सरकार को उंगलियों पर नचाते हैं! रिया महत्वकांक्षी थी वो महेश भट्ट का कैलिबर जानती थी! और सुशांत! उसे तो कोई डिप्रेशन-विप्रेशन था ही नहीं! वो मस्त मौला सक्सेसफुल आदमी! शानदार घर, प्यार करने वाले पिता, जान छिड़कने वाली बहनें! हर दुख दर्द बांटे वाली कंगना रनौत जैसी को- स्टार्स! जाने क्यों रिया ही पसंद आई! टोना ही तो किया? बाकि लड़कियों को तो सुशांत मुंह भी न लगाता! वैसे हर वजह थी उसके पास जिंदा रहने की! उसकी लाइफ में कैसे कुछ अंधेरा हो सकता है! और सबसे बड़ी बात! हैंडसम था, टैलेंटेड था, 25-30 करोड़ का बैंक बैलेंस था! उसे डिप्रेशन क्यों होगा? पैसे वालों को डिप्रेशन कैसे हो सकता है? उसका तो मर्डर ही हुआ पक्का! मार दिया उसे! सीबीआई और मीडिया वाले एक दिन जरूर साबित करेंगे कि सुशांत के जीवन में कोई अंधेरा और दर्द नहीं था! हुंह, क्या यार, ये सीबीआई भी इतना टाइम लगा रही! अरे हैंडसम, सक्सेसफुल, टैलेंटेड और पैसे वाले लोग भी क्या कभी सुसाइड करते हैं?


अब फैक्ट्स पर मत लड़ना मुझसे! मैं पत्रकार हूं और सब जानता हूं!

देखिए कमेंट्स के स्क्रीन शॉट-

IMG 20200906 WA0048
IMG 20200906 WA0050
IMG 20200906 WA0051
IMG 20200906 WA0052
IMG 20200906 WA0054
IMG 20200906 WA0055

https://www.facebook.com/DeepakDobhall