रिश्ते हुए शर्मसार, ममेरे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

हरियाणा के यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक ममेरे भाई ने अपनी 14 साल नाबालिग बहन के साथ ज्यादती की है। मामले का खुलासा लड़की के प्रेगनेंट होने के बाद हुआ। जब लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी तब उसकी मां अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे 5 माह की गर्भवती बताया। बेटी से पूछताछ के बाद सामने आया कि उसके साथ रेप करने वाला उसका ममेरा भाई ही है।

पीड़ित लड़की के महिला ने बताया कि वह पति और 4 बच्चों के साथ करीब 18 साल से एक गांव में रह रही है। वह और उसका पति प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। करीब 6 माह से उसके भाई का बेटा भी उनके पास रह रहा है। कुछ दिन से उसकी 14 साल की बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसका चेहरा पीला हो रहा था। बार-बार पूछने पर उसने बताया कि मामा के लड़के ने उसके साथ ज्यादती की है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को जब घर पर कोई नहीं था तो मामा के लड़के ने उसके साथ रेप किया था। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बेटी 5 माह की गर्भवती है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।