Chhattisgarh News: सूअर बेचकर बहू को लड़ा रहे लोकसभा चुनाव, खुद भी लड़ चुके हैं कई Election

जांजगीर-चांपा. Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका हैं। बूथ, ईवीएम मशीन, पहले चरण की वोटिंग के लिए तैयार हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 का पहले चरण का मतदान आज से शुरू हो रहा हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाले मायाराम नट ने सूअर बेचकर नामांकन पत्र खरीदा हैं। इस बार वो अपनी बहू विजय लक्ष्मी को असंख्य समाज पार्टी से चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इससे पहले, वो खुद भी पंचायत, जनपद और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

दरअसल, महंत गांव के रहने वाला मायाराम नट घुमंतू समाज से आते हैं। इनका का समुदाय करतब दिखाकर अपना पेट पालता हैं। मयाराम को साल 2000 से चुनाव लड़ने का जुनून पैदा हो गया हैं। बता दें कि, क्षेत्र क्रमांक 2 से चुनावी मैदान में कमला देवी पाटले के प्रतिद्वंदी भी रहे। जो दो बार बीजेपी से सांसद बन चुकी हैं। साल 2004 से हर विधानसभा, लोकसभा और जिला पंचायत के साथ जनपद का चुनाव मयाराम लड़ा हैं।

मायाराम नट ने बताया कि, वो साल 2000 से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमे वह पंच थे। 2005 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा, 2009 में लोकसभा के लिए, 2013 और 2018 में जांजगीर चांपा विधानसभा से चुनाव लड़ा और अपनी पत्नी को जिला पंचायत चुनाव में खड़ा किया हैं। मायाराम नट के पास एक इंच तक जमीन नहीं हैं। वो सूअर पालने का काम करते हैं। उनके पास 100 से ज्यादा सूअर हैं। सूअर बेचकर ही नामांकन पत्र खरीदा हैं। लेकिन, किसी भी हाल में चुनाव लड़ने का कोई भी मौका वो नहीं छोड़ते हैं।

इन्हें भी पढ़िए – छत्तीसगढ़ के लाखों अनियमित कर्मचारियों होंगे नियमित!.. 280000 अनियमित कर्मचारियों की इस कदम से बढ़ी रेग्युलर होने की उम्मीदें, जानें कैसे?

Mahtari Vandan Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट, लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी? CM विष्णुदेव साय ने कह दी बड़ी बात!

Big Breaking: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास का बड़ा बयान… बोले- मोदी की गारंटी फर्जी हैं…

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की दामों में एक बार फिर आई गिरावट, जानिए 1 ग्राम, 8 ग्राम और 10 ग्राम सोने की ताजा भाव