Big Breaking : अब इस राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन… मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पटना। बिहार में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इस बारे में जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।