भीषण सड़क हादसा, युवती समेत 3 की दर्दनाक मौत, 8 घायल

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार के कहर के चलते एक युवती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा कुरुक्षेत्र जिले के ढांड रोड पर हुआ। जहां दो गाडियों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

दरअसल कुरुक्षेत्र ढांड रोड पर टवेरा गाड़ी व i-10 कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में i10 कार में सवार युवक और युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं टवेरा गाड़ी में सवार 9 लोगों में से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए, जिनमे दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टवेरा में सवार लोग 9 लोग अपने एक निकट संबंधी का अंतिम कर्म कर हरिद्वार से समाना पंजाब जा रहे थे। जबकि सामने से आ रही i10 गाड़ी से उनकी कुरुक्षेत्र ढांढ रोड पर भिड़ंत हो गए। सभी घायलों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गयाm

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की डॉक्टर दीपाली ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि, इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों का कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में उपचार चल रहा है।