नास्त्रदेमस की भविष्यवाणी : मोदी के शासन में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति

विख्यात फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रदेमस ने 450 साल पहले भारत में नरेंद्र मोदी के शासन की भविष्यवाणी कर दी थी। नास्त्रदेमस ने जिस तरह की भविष्यवाणी की हैं वो सच होती हैं तो पीएम मोदी भारत ही नहीं दुनिया में अच्छे दिन लायेंगे। इस संदर्भ में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने नास्त्रदेमस के लेख के अनुवादित संस्करण के आधार पर शुक्रवार को यह दावा किया। रिजिजू ने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि वर्ष 1555 में नास्त्रदेमस ने कहा था कि मोदी वर्ष 2014 से 2026 तक भारत में शासन करेंगे। दूरदर्शी नास्त्रदेमस ने सदियों पहले ही तमाम ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो बाद में सच साबित हुईं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू के मुताबिक, नास्त्रदेमस ने कहा था कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत पर एक ऐसा शख्स शासन करेगा, जिसे पहले तो लोग नापसंद करेंगे, लेकिन बाद में लोग उनसे बहुत ज्यादा प्यार करने लगेंगे।

वह शख्स देश की दशा और दिशा को बदलने का महान काम करेगा। बकौल रिजिजू नास्त्रदेमस ने भविष्यवाणी की थी कि अधेड़ उम्र का एक बेहद शक्तिशाली प्रशासक न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में स्वर्णिम युग का दौर लेकर आएगा। उनके नेतृत्व में भारत न केवल विश्व का नायक बनेगा, बल्कि कई अन्य देश उसकी छत्रछाया में आ जाएंगे। जानकारों का कहना है कि नास्त्रदेमस ने 1789 की फ्रांसीसी क्रांति, जापान में 1945 के परमाणु बम हमला और अमेरिका में 2001 में हुए हमले की भविष्यवाणी की थी।

450 साल पहले नास्त्रेदमस ने कर दी थी नरेंद्र मोदी के बारे में भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने इस बात के बारे में 450 वर्ष पहले यह भविष्यवाणी 1555 में अपनी एक किताब ‘द प्रोफेसीज’ में कर दी थी। फ्रेंच भाषा में लिखे अपने इस ग्रंथ में नास्त्रेदमस ने साफ लिखा है कि यह व्यक्ति भारत की कायापलट कर देगा।

जानकार मानते हैं कि मोदी के बारे में नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के जानकारों का कहना है कि मोदी के शासन में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति। भारत का कायापलट हो जाएगा और दुश्मन राष्ट्रों का वजूद मिट जाएगा।

नास्त्रेदमस ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि एशिया में 21वीं सदी में एक महान नेता का जन्म होगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पढ़ने के बाद लगता है कि यह वह समय होगा जबकि एशिया में धार्मिक कट्टरता अपने चरम पर होगी, जैसी कि आज है।

माना जा रहा है कि इस नेता से पहले सभी प्यार करेंगे लेकिन बाद में उससे सभी डरेंगे। वह दुनिया को अपनी मुठ्ठी में बंद कर लेगा। उसकी शक्ति के आगे सभी राष्ट्रों को झुकना होगा। ‘शीघ्र ही पूरी दुनिया का मुखिया होगा महान ‘शायरन’ जिसे पहले सभी प्यार करेंगे और बाद में वह भयंकर व भयभीत करने वाला होगा। उसकी ख्याति आसमान चूमेगी और वह विजेता के रूप में सम्मान पाएगा।’ ‘एशिया में वह होगा, जो यूरोप में नहीं हो सकता। एक विद्वान शांतिदूत सभी राष्ट्रों पर हावी होगा।’

कुछ लोग उक्त भविष्यवाणी को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़कर देखते हैं, क्योंकि वे भी एक गरीब परिवार में जन्मे और उन्होंने भी अपना प्रारंभिक जीवन संत की तरह बिताया और उन्हें भी पहले लोग नफरत करते थे फिर प्यार करने लगे हैं और हो सकता है कि बाद में सभी उनसे डरें।

आश्चर्यजनक आंकड़े अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू ने अमेजिंग फैक्ट्स नाम से लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों को मिली सीटों का आंकड़ा दिया है। इन दलों या गठबंधन को मिली सीटों के अंकों का अलग-अलग जोड़ 13 होता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन नंबरों का नास्त्रदेमस की भविष्यवाणी से कोई संबंध है या नहीं। भाजपा: 283 = 13 एनडीए: 337 = 13 कांग्रेस : 58 = 13 अन्य : 148 = 13

सच हो चुकी भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई थीं जिसमें 9/11 वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर आतंकी हमले की भविष्यवाणी सबसे महत्वपूर्ण थी जिसमें कहा गया था कि दो लोहे के पक्षी नई भूमि की दो बड़ी-सी चट्टान से टकराएंगे जिसके बाद युद्ध होगा। उनके अनुसार इसके बाद से दुनिया में भारी परिवर्तन होंगे। सांस्कृतिक और धार्मिक संघर्ष बढ़ेगा।