Breaking : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हुआ कोरोना… Tweet कर दी जानकारी.. कहा- जल्द चुनाव प्रचार में लौटूंगा!

बिहार। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। पिछले दो दिनों से मेरे शरीर का तापमान हल्का ज्यादा था। बेहतर निगरानी के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का सीटी स्कैन सामान्य है। जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए वापस आऊंगा।’

सुशील कुमार मोदी से पहले भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनके वायरस की चपेट में आने के बाद राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडेय क्वारंटीन हो गए थे। अब बिहार के उपमुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटव होने की पुष्टि हो गई है।